कानून व्यवस्था में सुधार, अपराधों पर लगा अंकुश : एडीजी जोन

     

                                    कानून व्यवस्था में सुधार, अपराधों पर लगा अंकुश: एडीजी जोन 

अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने दावा किया कि बांदा में कानून व्यवस्था ठीक है। हत्या लूट व दुष्कर्म की घटनाओं पर अंकुश लगा है, साथ ही महिला सुरक्षा व बाल सुरक्षा पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे रहे हैं।

एडीजी जोन प्रयागराज आज पुलिस लाइन का भ्रमण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि बीट आरक्षियो ने सूचना संकलन करने का काम शुरू कर दिया है।साथ ही सर्दी को देखते हुए गांव में ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन किया जा रहा है।


इसके पहले उन्होंने पुलिस लाइन में राजपत्रित अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की साथ ही यातायात माह नियम नवंबर, पास्को एक्ट की लंबित विवेचनाए ,महिला हेल्प डेस्क, इनामी अपराधी ,सुरक्षा समिति तथा हिस्ट्रीसीटरों के सत्यापन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने इस मौके पर सैनिक सम्मेलन के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और सैनिक सम्मेलन के दौरान महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षियो की अहम भूमिका तथा बीट आरक्षियों को उनके कर्तव्य का पाठ पढ़ाया।

उन्होंने बैठक के दौरान यातायात माह नवंबर के बेहतर क्रियान्वयन हेतु कार्य योजना तैयार कर लोगों को हेलमेट लगाने तथा सीट बेल्ट धारण करने हेतु प्रेरित करने एवं जागरूकता अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन कराए जाने हेतु दिशा निर्देश दिए।बाद में उन्होंने पुलिस लाइन का भ्रमण कर भोजनालय का निरीक्षण किया भोजनालय में साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई।


पुलिस लाइन के बाद अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज ने मटौन्ध थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई एवं अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक पाया गया। महिला हेल्पडेस्क की समीक्षा किए जाने के क्रम में प्राप्त शिकायतों का जायजा लेते हुए उनकी स्थिति के बारे में पूछा गया। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त आरक्षी आरती पटेल तथा नेहा शर्मा द्वारा रजिस्टर अंकित किए गए प्रार्थना पत्रों का विवरण दिखाते हुए 7 शिकायतों में से 6 शिकायतों का निस्तारण किए जाने पर पांच पांच सौ रुपए का नगद पुरस्कार भी दिया। 


Comments