झाँसी : रानी के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर निकाली गई विशाल नारी सम्मान यात्रा


झांसी,

राष्ट्रभक्त संगठन एवं हिंदू जागरण मंच द्वारा झांसी किले के मुख्य द्वार से रानी झांसी नारी सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया, यह यात्रा किले से मिनर्वा चौराहा  रानी महल, सुभाष गंज, गांधी रोड, रघुनाथ जी का मंदिर, मानिक चौक, सिंधी तिराहा, कोतवाली, पचकुइयां, खंडेराव गेट से होते हुए रानी लक्ष्मी बाई पार्क पर समाप्त हुई, जहां पर गाय के गोबर से बने हुए 2100 दिए जलाकर महारानी के बताये राह पर चलने की शपथ ली गयी साथ ही "समाज में नारियों का सम्मान करेंगे" यह शपथ यात्रा में उपस्थित सभी लोगों को दिलाई गयी।


इस यात्रा की अगुवाई हिंदूवादी नेता अंचल अड़जरिया द्वारा की गई, यात्रा का स्वागत मिनर्वा चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी द्वारा, रानी महल पर जय बुन्देलखण्ड व्यापार मण्डल द्वारा, सुभाष गंज पर व्यापार संगठन द्वारा, मानिक चौक पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ द्वारा, खंडेराव गेट पर बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन द्वारा, रानी लक्ष्मीबाई पार्क पर पयाम-ए-इंसानियत द्वारा एवं अन्य स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा किया गया।


इस यात्रा में सैकड़ों लोगों के साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें महिला शक्ति द्वारा रानी की वेशभूषा धारण कर समाज को नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य से संबंधित गतिविधियों की एक झलक

यात्रा के दौरान सभी व्यापारियों को अपनी दुकान पर दो-दो दिए जलाने का अनुरोध भी किया गया।

कार्यक्रम स्थल रानी लक्ष्मीबाई पार्क पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में फाइन आर्ट्स स्टूडेंट काजल ओझा द्वारा रानी लक्ष्मीबाई का जीवट रंगोली चित्र बनाया गया। पूरी यात्रा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा, यात्रा के अंत में हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री एवं राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने जिला प्रशासन और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


इस यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्त संगठन से राजीव गर्ग, श्रीराम नरवरिया, मीडिया प्रभारी अतुल वर्मा, पुरुकेश अमरया, मोनू, राजीव, जयदीप खरे, अरुण, किशोर तिवारी, आदित्य, अर्पित, रवि खटिक, अंश, रितिक, शिवम, आकाश, विशाल, चिंटू, अमर, अजीत, सौरव, धर्मेंद्र, जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल से विजय जैन, अन्नू चौरसिया और रेखा यादव, हिन्दू जागरण मंच से जयदीप खरे, किशोर तिवारी, राजीव, विवेक, अशोक, अजय, मानवता के लिए एक कदम संस्था से जगमोहन बडोनिया, मिथुन अहिरवार, बॉबी अहिरवार, अपर्णा सेन, काजल, सपना, अंजलि, नेहा केवट, संगीता, भूमि, संजना, दीक्षा आदि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - अरे ये क्या भैया, बाँदा में एक पेड़ से निकल रहा इतना सारा पानी


Comments